फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निपाह वायरस संवाहक सुअरों के नगर भ्रमण पर रोक की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। भारत रक्षा दल का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को एसडीएम सदर से मिला और पत्रक सौंप कर सुअरों के नगर में भ्रमण पर रोक लगाने की मांग किया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि पूरे शहर में सुअरों की टोली दिन रात चक्रमण करती रही है। यह गंदगी फैलाते है तो वहीं अब तो निपाह वायरस भी इनके द्वारा फैलने की सूचना आ रही है। ऐसे में इन पर रोक लगाया जाना अत्यंत आवश्यक है।
विज्ञापन

भारत के मंडल प्रभारी मो. अफजल ने कहा कि पूरे शहर में बेलगाम घूम रहे सुअर बड़ी समस्या बनते जा रहे है। एक तो इनके द्वारा कूड़े के ढेर को फैला दिया जा रहा है तो वहीं रास्ते भर मल-मूत्र करने से चारों तरफ गंदगी फैल जा रही है। अब तो सूचना आ रही है कि निपाह वायरस को फैलने में इनका महत्वपूर्ण हाथ है। ऐसे में इन पर लगाम लगना जरूरी है। डॉ. राजीव पांडेय ने कहा कि सड़क पर विचरण करने वाले इन सुअरों की चलते काफी परेशानी हो रही है। अब तो ये धार्मिक स्थलों में भी घुस जा रहे है। मनीष कृष्ण साहिल ने कहा कि सुअर पालकों को चाहिए कि वे अपने सुअरों को बाड़े में बंद रखे, लेकिन उनके द्वारा सुअरों को शहर की सड़कों पर विचरण के लिए छोड़ दिया जा रहा है। एसडीएम को दिये पत्रक में संगठन ने सुअर पालकों को कड़ा निर्देश देने की मांग किया। ताकि शहर में सुअर चक्रमण न करें, यदि वे सुअरों को बाड़े में नहीं रखते है तो सुअरों को पकड़ का उसे निलाम कर दिया जाये। संगठन ने यह चेतावनी भी दिया कि यदि जल्द सुआरों के शहर में भ्रमण पर रोक नहीं लगी तो वे सड़क पर उतर कर आंदोलन को बाध्य होंगे। पत्रक देने वालों में मास्टर तारिक, मो. अफजल, अकरम फारुखी, जावेद अंसारी, धर्मवीर, अरुण सिंह, अजय विश्वकर्मा, प्रतीक मोदनवाल, श्रवण गुप्ता, सत्यम श्रीवास्तव, विवेक शर्मा, ओम प्रकाश पांडेय, विशाल, सुरेंदर यादव, गौरव, अमर नाथ गिरी, राज किशोर सिंह, ओमकार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें