निजामाबाद के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस
- फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज एवं पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य की अध्यक्षता में शनिवार को तहसील निजामाबाद के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुल 110 मामले आए। जिसमें से मात्र दस मामलों का मौके पर निस्तारण किया जा सका। शेष 100 मामलों को निर्धारित समय सीमा में निस्तारिकत करने के लिए डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया।
डीएम विशाल भारद्वाज ने जन सुनवाई करते हुए कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता है कि हम पीड़ितों को न्याय दिए। समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जन समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तायुक्त निस्तारण करने के निर्देश दिए।
कहा कि इसमे किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी, जन समस्याओं का गुणवत्तायुक्त एवं समयबद्ध निस्तारण शासन की प्राथमिकता है। बताया कि इस अवसर पर कुल 110 मामले आए, जिसमें से 10 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया तथा शेष 100 मामलों का निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत निस्तारण करने के लिए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
प्राप्त मामलों में पुलिस विभाग के 10, राजस्व विभाग के 90, विकास विभाग के नौ एवं अन्य के एक मामले शामिल हैं। जिलाधिकारी ने समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन-जिन विभागों से संबंधित आवेदन पत्र हैं, उसे जल्द से जल्द शत प्रतिशत निस्तारित करना सुनिश्चित करें।
डीएम ने ने कहा कि यदि समस्याओं का निस्तारण प्रारंभिक स्तर पर ही कर दिया जाए तो जनता को मुख्यालय तक नहीं जाना पड़ेगा। इसलिए अधिकारीगण प्राथमिकता के आधार पर प्रारंभिक स्तर पर ही जन समस्याओं का वास्तविक निस्तारण कर दें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, एसडीएम निजामाबाद, तहसीलदार निजामाबाद, जिला विकास अधिकारी रवि शंकर राय सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।