फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद भगत सिंह एकादश ने किया कमल कप पर कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। भाजयुमो की ओर से फूलपुर पलिया गांव में कमल कप क्रिकेट प्रतियोगिता का रविवार को शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी और जिलाध्यक्ष कमलेंद्र मिश्र मोनू ने किया। फाइनल में शहीद भगत सिंह एकादश ने जीत दर्ज कर प्रतियोगिता पर कब्जा किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। डा. मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतियोगिताएं बेहद आवश्यक हैं। पहला मैच अटल एकादश और दीनदयाल उपाध्याय एकादश के बीच खेला गया। मैच दीनदयाल उपाध्याय एकादश ने जीता। इसके बाद कई मैच खेले गए। फाइनल में शहीद भगत सिंह एकादश और पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की टीम ने स्थान बनाया। रोमांचक मुकाबले में शहीद भगत सिंह एकादश की टीम विजयी रही। मुख्य अतिथि ने कमल कप देकर पुरस्कृत किया। जिलाध्यक्ष कमलेन्द्र मिश्र ने कहा कि पार्टी नेतृत्व कमल कप के जरिए युवाओं को खेल में आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। वरुण राय, चंद्रपाल सिंह, संतोष पांडे, इस्माइल फारूकी, शिवेन्द्र राय, प्रिंस राय, गोविंद यादव, शिवप्रकाश चौहान, संत लाल यादव, राजेश यादव, राहुल मिश्रा, राहुल, हरिकेश गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें