फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड जवानों ने शासन पर साधा निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश होमगार्ड अवैतनिक अधिकारी एवं कर्मचारी एसोसिएशन जनपद इकाई की बैठक रविवार को मेहता पार्क में जिलाध्यक्ष लाल बहादुर पाठक की अध्यक्षता में हुई। इसमें बताया गया कि कुंभ में तैनात किए गए चार सौ जवानों को अब तक भुगतान नहीं दिया गया। इसके अलावा अभी तक सभी जवानों में वर्दी वितरण में अनियमितता सहित कई मांगों को लेकर एसोसिएशन ने मंत्रणा की। जिलाध्यक्ष लाल बहादुर पाठक ने कहा कि कुंभ को लेकर सरकार बहुत दावे कर रही है, लेकिन हमारे होमगार्ड के जवानों के साथ अन्याय हो रहा है। 20 दिसंबर को जनपद से 400 जवानों को कुंभ में लगाया गया था। अब तक उनके खातों में पारिश्रमिक नहीं भेजा गया। इसके कारण गरीब होमगार्ड व उनका परिवार बेहद परेशान व भुखमरी का शिकार है। डायल 100 की सेवा में तत्पर होमगार्ड जवानों को तीन माह से वेतन नहीं दिया जा रहा है। सरकार ने तत्काल सभी होमगार्ड जवानों का भुगतान तीन दिन के भीतर नहीं किया तो जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष मर्याद यादव ने कहा कि ठंड के मौसम में होमगार्ड जवानों को गर्म कपड़े दिए जाने चाहिए। जनपद स्तर पर ब्लॉक अधिकारियों के माध्यम से होमगार्ड जवानों का शोषण किया जा रहा है। अनील चौबे, राजेश शुक्ल, महेन्द्र यादव, राजेश यादव, सुरेश तिवारी, रामाश्रय मौर्य, अशोक राम, विजयपांडे, राम चंद्र, सभाजीत, शिव शंकर सिंह, राम भरत, राम प्रसाद वर्मा, उमाशंकर, रमेश, संतोष यादव, अरविंद, सुधीर तिवारी, उमेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें