बिंद्राबाजार। मुहम्मदपुर ब्लाक के ग्राम पंचायत आंवक के मठिया पुरवे में देशी शराब की दुकान खोले जाने के विरोध में ग्रामीण आंदोलित हो उठे। ग्रामीणों ने दुकान खोले जाने वाले मकान के सामने एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन किया।
आक्रोशित ग्रामीणों का कहना था कि गांव में शराब की दुकान खोले जाने से महिलाओं को जहां शराबियों के दुव्र्यवहार का शिकार होना पड़ता है तो वहीं बच्चों पर भी इसका बुरा असर पड़ता है। गांव में स्थित जच्चा-बच्चा केंद्र के साथ ही जूनियर हाई स्कूल के पास ही देशी, विदेशी शराब और भांग की दुकान थी। जहां गांव की महिलाओं की शिकायत पर एक व्यक्ति को जेल की भी हवा खानी पड़ी थी। ग्रामीणों की शिकायत पर आबकारी विभाग की टीम ने पहुंच कर जांच भी किया था। इसके बाद भी दुकान नहीं हटी थी। मार्च माह में नया ठेका हुआ। नया ठेकेदार पहले अपनी दुकान सिरसाल गांव में खोलने पहुंचा तो ग्रामीणों के विरोध के चलते उसे वापस लौटना पड़ा। जिस पर ठेकेदार बुधवार को आंवक गांव के मठिया पुरवा में दुकान खोलने का प्रयास शुरू किया तो यहां भी ग्रामीण एकजुट होकर शराब की दुकान खोले जाने का विरोध शुरू कर दिया। विरोध करने वालो में सुबाष, शंाति, रामबचन, रमेश, राजाराम, अरविंद आदि शामिल रहे। ग्रामीणों ने चेतावनी दिया कि यदि गांव में शराब की दुकान खोलने का प्रयास हुआ तो पुन: विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।