फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की चार दुकानों से 1.65 लाख की लूट

विज्ञापन
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मार्टिनगंज रोड स्थित शराब की दुकान पर लूट के बाद जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। तरवां थाना क्षेत्र के चकिया बाजार स्थित देशी शराब और गंभीरपुर थाने के गंभीरपुर बाजार के पास स्थित अंग्रेजी, देशी और बीयर की दुकान के सेल्समैन को असलहे से भयभीत कर बदमाश 1.65 लाख रुपये और दो पेटी शराब लूटकर फरार हो गए। बदमाश एक बाइक पर सवार तीन की संख्या में थे। मंगलवार की रात साढ़े नौ बजे के करीब यह दोनों घटनाएं कुछ ही देर के अंतराल पर घटित हुई। इससे पुलिस की सक्रियता की भी पोल खुल गई है। सेल्समैन की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मंगलवार की रात करीब पौने आठ बजे लूट की पहली घटना तरवां थाना क्षेत्र के चकिया में घटित हुई। जहानागंज थाने के हथौड़ा गांव निवासी सेल्समैन रणधीर सिंह पुत्र स्व. केदार सिंह अपनी दुकान पर बैठा हुआ था। तभी एक बाइक पर सवार तीन बदमाश शराब लेने के बहाने दुकान पहुंचे। सेल्समैन के कनपटी पर तमंचा सटाकर दुकान में मौजूद 20 हजार रुपये, सेल्समैन का मोबाइल और दो पेटी शराब लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर सीओ लालगंज, एसओ तरवां सहित अन्य लोग भागकर मौके पर पहुंचे। इस घटना के कुछ ही देर बाद रात पौने नौ बजे एक बाइक पर सवार तीन बदमाश गंभीरपुर बाजार स्थित शराब की दुकान पर पहुंचे। गंभीरपुर थाने के धरनीपुर विषया गांव निवासी सेल्समैन बैठा हुआ था। बदमाश उसके कनपटी पर तमंचा सटाकर अंग्रेजी दुकान का 75 हजार, देशी दुकान का 45 हजार और बीयर की दुकान का 14,500 रुपये लूटकर फरार हो गए। ताबड़तोड़ शराब की चार दुकानों से बदमाश आसानी से रुपये, शराब और मोबाइल लूटकर फरार हो गए और पुलिस बदमाशों की गिरफ्तारी के नाम पर हाथ मलती रह गई। इस घटना से जहां दुकानदार और व्यापारियों में भय और दहशत का माहौल है। वहीं पुलिस की रात में होने वाली गश्त या पेट्रोलिंग के दावे की भी पोल खुल गई। पुलिस इस मामले में शराब के सेल्समैनों की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर बदमाशों की पहचान करने के प्रयास में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें