फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवा लाख पेंशन धारकों ने नहीं कराया आधार से खाता लिंक

विज्ञापन
विज्ञापन
समाज कल्याण विभाग के माध्यम से संचालित वृद्धावस्था पेंशन के सवा लाख लाभार्थी सावधान हो जाए। शासन ने पेंशन वितरण को पारदर्शी करने के लिए व्यवस्था में थोड़ी सी तब्दीली की है। अब खाता को आधार से लिंक किए बिना पेंशन नहीं मिलेगी। जनपद में एक लाख 27 हजार 788 लाभार्थी ऐसे हैं जिनका खाता आधार से लिंक नहीं है।
विज्ञापन

जिले में गरीब रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को वर्तमान में एक हजार रुपये प्रतिमाह शासन द्वारा पेंशन दी जाती है। समाज कल्याण विभाग में पंजीकृत एक लाख 39 हजार 640 बुजुर्ग पेंशन योजना के तहत लाभान्वित हो रहे हैं। इसमें बड़ी संख्या में ऐसे भी लाभार्थी हैं, जिनका खाता आधार से लिंक नहीं है। आधार से लिंक होने से जहां इस बात की भी जानकारी हो सकेगी कि संबंधित पेंशनर किन-किन योजना से लाभान्वित हो रही हैं, वहीं पारदर्शिता भी आएगी। जनपद में अभी मात्र 11 हजार 652 पेंशनधारकों ने ही अपना आधार खाता से लिंक कराया है। यदि समय से आधार से खाता लिंक नहीं हुआ तो पेंशनधारकों की अगली किश्त रुक जाएगी।
अप्रैल से पेंशन का वितरण शासन से आधार बेस करने का निर्णय लिया गया है। इसलिए सभी पेंशनरों को सुझाव दिया गया है कि वह अपने बैंक शाखाओं से संपर्क कर खाते से आधार सीडिंग, लिंक का कार्य तत्काल करा लें। खंड विकास अधिकारी और प्रधानों के माध्यम से भी पेंशनर तक यह संदेश पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोती लाल, जिला समाज कल्याण अधिकारी, आजमगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें