फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश्ा में दोबारा 1992 जैसे हालात नहीं बनने देंगे: आजम

Sat, 24 Aug 2013 08:22 AM IST
गाजियाबाद/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के मुरादनगर में लैपटॉप बांटने आए यूपी के संसदीय कार्य एवं नगर विकास मंत्री आजम खां इशारों ही इशारों में विहिप को चेतावनी दे गए।
विज्ञापन


उन्होंने मंच से साफ किया कि किसी भी प्रदेश में दोबारा से 1992 जैसे हालात बनने नहीं दिए जाएंगे। प्रदेश की फिजा बिगाड़ने वाले कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहें। शासन-प्रशासन पूरी तरह तैयार है। कोर्ट के आदेश का पूरी सख्ती से पालन किया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि देश का संविधान सबसे ऊपर है। उनका कहना था कि लोग शांति और विकास चाहते हैं, मगर कुछ लोग अपने निजी स्वार्थ के लिए आम जनता को बरगलाने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


विहिप के 70 लोगों के खिलाफ जारी हुए वारंट पर बोलते हुए आजम ने कहा कि सभी संबंधित जिलों के डीएम से रिपोर्ट मांगी गई थी। यह किसी पार्टी या सरकार का मामला नहीं है, बल्कि यह सिस्टम का हिस्सा है। अगर सिस्टम में ढील दी गई तो प्रदेश में जंगलराज हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि कानून सभी लोगों के लिए समान है। इसलिए किसी को भी कानून का उल्लंघन करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। जो लोग नफरत फैलाने की कोशिश करेंगे, उनके साथ शासन-प्रशासन सख्ती से निपटेगा। कानून व्यवस्था बनी रहे इसकी जिम्मेदारी सरकार की है। वैसे भी संविधान में बीच का कोई रास्ता नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें