फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम के तेवरों से राजनीतिक सरगर्मी: हैदराबादी बिरयानी बनाम पुलाव की सियासत; अखिलेश के लिए चुनौती या नए समीकरण?

Sat, 21 Nov 2026 01:28 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

यूपी में नए समीकरणों की आहट सुनाई दे रही है। सपा नेता आजम खां के तेवरों से राजनीतिक सरगर्मी बढ़ने लगी है। ऐसे में सवाल ये है कि आजम खां का जेल से बाहर आना सपा के लिए कितना फायदेमंद होगा।
विज्ञापन
Azam Khan - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश राजनीतिक बिसात पर आजम खां की तंजभरी बयानबाजी में नए समीकरणों की आहट सुनाई देने लगी है। सांसद असदुद्दीन ओवैसी की सक्रियता के बीच सपा नेता आजम खां के जेल से बाहर आने के बाद इस बात की बहस हो रही है कि यह सपा के लिए कितना फायदेमंद होगा।
विज्ञापन


अभी आजम खां ने उस तरह की शोलाबयानी नहीं की है जिसके लिए वह मशहूर रहें हैं, अभी तो उन्होंने हैदराबादी बिरयानी का जिक्र कर ओवैसी पर हल्का सा निशाना साधा है। अब इसे हैदराबादी रयानी बनाम आजम के पुलाव की सियासी लड़ाई के रूप में भी देखा जा रहा है। 

आजम खां ने ओवैसी को लेकर जिस अंदाज में टिप्पणी की, उससे साफ है कि दोनों नेताओं के बीच राजनीतिक और व्यक्तिगत दूरी का मुद्दा जाहिर हो गया है। एक ओर आजम ने ओवैसी के लिए मौलाना शब्द के इस्तेमाल पर यहां तक कह दिया कि वो बैरिस्टर हैं, मौलाना नहीं हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

अखिलेश के लिए चुनौती या नए समीकरणों की शुरुआत?

आजम की सक्रियता और ओवैसी पर उनकी टिप्पणी मुस्लिम राजनीति गर्माने लगे हैं, साथ इसमें दावेदारी को लेकर भी नए समीकरण बन सकते हैं। समाजवादी पार्टी के लिए आजम खान की वापसी से मुसिलमों के बीच उनके प्रति सहानुभूति का फैक्टर अहम होगा। 

 
विज्ञापन

इसके जरिए सपा ओवैसी फैक्टर की काट कर सकती है। कानूनी मामलो के चलते अभी यह तय नहीं है कि वह रामपुर सीट से चुनाव लड़ पाएंगे या नहीं। हालांकि उन्होंने चुनाव लड़ने की मंशा जरूर जाहिर की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें