फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: 12 फीसदी तक नमी वाला गेहूं भी खरीदा जाएगा

Tue, 27 Feb 2024 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। सरकारी खरीद केंद्रों पर 12 फीसदी तक नम गेहूं की खरीद होगी। किसानों के लिए यह सुविधा भी दी गई है कि वह जिले के किसी भी क्रय केंद्र पर अपना गेहूं बेच सकते हैं।
विज्ञापन


गेहूं की खरीद 15 मार्च से शुरू होगी। इसके लिए तैयारी तेज है। खरीदे जाने वाले गेहूं का मानक तय कर दिया गया है। गेहूं में दूसरे विजातीय पदार्थ .75 फीसदी, अन्य खद्यान्न दो फीसदी, क्षतिग्रस्त दाने दो फीसदी, किंचित क्षतिग्रस्त दाने चार फीसदी, सिकुड़े और टूटे दाने छह फीसदी और नमी 12 फीसदी तक होने पर भी खरीद की जाएगी। पहली बार यह व्यवस्था भी लागू की गई कि सरकारी क्रय केंद्रों और गेहूं क्रय से संबंधित अधिकारियों से नि:शुल्क पंजीकरण किया जाएगा। गेहूं बेचने के लिए किसान का पंजीकरण कराना होगा। डिप्टी आरएमओ एके सिंह ने बताया कि गेहूं खरीद के लिए तैयारी की जा रही है। खरीद के लिए गेहूं के मानक सहित अन्य बातें भी तय कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें