फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: रामनगरी में वाहन चोरों के गिरोह का पर्दाफाश, सरगना समेत पांच गिरफ्तार, चोरी का सामान भी जब्त

Tue, 20 Aug 2024 04:49 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

रामनगरी में वाहन चोरों के गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस गिरोह के सरगना समेत पांच सदस्यों को गिरफ्तार करते हुए पांच चार पहिया वाहन और तीन इंजन के साथ वाहन के कई पार्ट्स बरामद किए गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनगरी में वाहन चोरों के गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस गिरोह के सरगना समेत पांच सदस्यों को गिरफ्तार करते हुए पांच चार पहिया वाहन और तीन इंजन के साथ वाहन के कई पार्ट्स बरामद किए गए। कोतवाली अयोध्या पुलिस ने यह कार्रवाई करते हुए आरोपियों को नया सरयू पुल के पास से गिरफ्तार किया। गिरोह में शामिल सभी सदस्य चोरी के वाहनों की तस्करी करते थे। पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए गए आरोपियों में शिवपूजन विश्वकर्मा, मनोज गुप्त, सूरज गुप्त, मोहम्मद मुस्तकीम और सुरेश गुप्त शामिल हैं।

विज्ञापन


सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी बलरामपुर और सिद्धार्थनगर के निवासी हैं। इन लोगों की ओर से इनोवा, स्कॉर्पियो, बोलेरो और डीसीएम जैसी जैसे वाहनों की चोरी की जाती थी। गिरोह के सदस्यों से पूछताछ की जा रही है। इनके तार अन्य जगहों से भी जुड़े हो सकते हैं। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई बढ़ाई जाएगी। कई अन्य वारदातों का भी खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें