फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: आस्था स्पेशल ट्रेनों से अयोध्या पहुंचे कई हजार श्रद्धालु

Thu, 08 Feb 2024 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगरी में आतिथ्य से प्रसन्न दिख रहे रामभक्त
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अयोध्या। भगवान रामलला के दर्शन के लिए गुरुवार को आस्था स्पेशल ट्रेनों से हजारों राम भक्त अयोध्या पहुंचे। स्टेशन से उन्हें नव्य अयोध्या के टेंट सिटी ले जाया गया। अयोध्या धाम, अयोध्या कैंट सहित अन्य स्टेशनों पर 10 ट्रेनें पहुंची। तेलंगाना के काजीपेटा से चली आस्था स्पेशल ट्रेन सलारपुर स्टेशन पर पहुंची। यहां रणवीर सिंह, अंकुर सिंह, कर्मवीर, लवलेश दूबे आदि ने रामभक्तों का स्वागत किया।
विज्ञापन


आंध्र प्रदेश के गुंटूर, मध्य प्रदेश के दुर्ग और हिमाचल के अंब अदौरा से चलकर आस्था स्पेशल ट्रेन अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पहुंची। गुजरात के वापी, वैष्णोदेवी कटरा और पंजाब के अमृतसर से चलकर ट्रेनें अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंचीं। महाराष्ट्र के न्यू अमरावती से आस्था स्पेशल ट्रेन दर्शन नगर रेलवे स्टेशन और पश्चिमी बंगाल के आसनसोल से गोंडा के कटरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पहुंचीं। आने वाले भक्तों में श्रद्धा के साथ अयोध्या के प्रति आकर्षण दिखा। जयघोष से स्टेशन परिसर राममय हो रहा है। रेलवे स्टेशन कटरा में जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह व अयोध्या कैंट में हरीश श्रीवास्तव ने स्वागत किया। स्टेशन से बसों से दर्शनार्थियों को टेंट सिटी पहुंचाया जा रहा है। रामनगरी में मिलने वाले आतिथ्य से श्रद्धालु प्रसन्न दिखे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें