अयोध्या। कैंट थाना क्षेत्र के विभिन्न होटलों में सामूहिक दुष्कर्म का शिकार हुई युवती ने बुधवार को लखनऊ स्थित सपा कार्यालय पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। पीड़िता ने उन्हें आपबीती सुनाई । कहा कि आरोपी दबंग हैं और मुकदमा वापस लेने का दबाव डलवा रहे हैं। अखिलेश ने पीड़िता को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।
बुधवार को पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय पवन और एमएलसी लीलावती कुशवाहा के साथ अयोध्या सामूहिक दुष्कर्म कांड की पीड़िता लखनऊ सपा कार्यालय पहुंची और बंद कमरे में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से दुष्कर्म पीड़िता से मुलाकात की। पीड़िता ने उसे आरोपियों के परिजन धमका रहे हैं। पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय ने बताया कि जहां दुष्कर्म के आरोपी भाजपा से जुड़े होंगे वहां सीएम योगी कोई कार्रवाई नहीं करते।
पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार
मामला रौनाही थाना क्षेत्र के एक इलाके की रहने वाली एक युवती से जुड़ा है। पीड़िता एक महाविद्यालय में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा भी है। युवती ने आठ लोगों पर 16 से 25 अगस्त तक अलग-अलग तिथियों में सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया था। दो सितंबर को कैंट पुलिस ने केस दर्ज करके पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। एक दिन पहले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भी पीड़िता से मुलाकात करके हर संभव मदद का आश्वासन दिया था।