फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: मवई के सात गांवों की सड़कें होंगी चौड़ी

Fri, 20 Nov 2026 01:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
रुदौली। मवई ब्लॉक क्षेत्र के सात गांवों को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण को शासन से मंजूरी मिल गई है। इस परियोजना पर 42.16 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह मार्ग 17.9 किलोमीटर लंबा होगा।
विज्ञापन

विधायक रामचंद्र यादव ने 19 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कामाख्या नगर पंचायत आगमन के दौरान इस सड़क के निर्माण का प्रस्ताव रखा था। इसके बाद शासन ने परियोजना को हरी झंडी दे दी। पहले चरण में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 4.21 करोड़ रुपये जारी करने की स्वीकृति मिली है। यह धनराशि दो मदों में निर्धारित की गई है।
विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि क्षेत्र की सड़कों का बेहतर निर्माण उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के समक्ष रखे गए प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। इससे मवई के सात गांवों के लोगों को आवागमन में बड़ी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

इस परियोजना के तहत कोटवा, नेवरा, कोड़रा, पारापहाड़पुर, अमराई और बाकरपुर मार्ग का चौड़ीकरण होगा। यह मार्ग कुल 17.9 किलोमीटर लंबा है। सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण से क्षेत्र की संपर्क व्यवस्था बेहतर होगी। इससे ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें