फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 'आठ प्यांदों को बनाया गया मोहरा', केजरीवाल बोले- राम के सहारे आए थे, राम ही भगाएंगे

Fri, 26 Jun 2026 06:04 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आठ प्यांदों को मोहरा बनाया गया। राम के सहारे आए थे, राम ही भगाएंगे। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
अयोध्या में अरविंद केजरीवाल की प्रेसवार्ता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को राम मंदिर में चढ़ावा और आभूषणों से जुड़े मामले पर केंद्र सरकार और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि वित्तीय अनियमितताओं में छोटे कर्मचारियों को मोहरा बनाकर बड़े जिम्मेदार लोगों को बचाया जा रहा है। राम मंदिर करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है। यदि वहां चढ़ावे, आभूषण या अन्य संपत्तियों में अनियमितता हुई है तो उसकी जांच हो और कितने करोड़ का चोरी हुआ यह भी बात सामने आना चाहिए।

विज्ञापन


इससे पहले उन्होंने रामलला व हनुमंतलला के दरबार में हाजिरी लगाई। हनुमानगढ़ी में महंत धर्मदास, महंत दिलीप दास समेत अन्य संतों से मुलाकात की। केजरीवाल ने कहा, राम के सहारे आए थे, राम ही भगाएंगे, मंदिर को धर्माचार्यों को सौंपा जाए। अधिकारियों का मंदिर में कोई काम नहीं है। 

भूमि खरीद से जुड़े विवाद का भी उल्लेख किया

उन्होंने आरोप लगाया कि मामले से जुड़े कई महत्वपूर्ण सवाल अनुत्तरित हैं। कई महीनों की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग उपलब्ध नहीं है और गायब राशि स्पष्ट नहीं है। केजरीवाल ने राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से पूर्व में दो करोड़ की भूमि 18 करोड़ में खरीद से जुड़े विवादों का भी उल्लेख किया। कहा कि पहले भी वित्तीय पारदर्शिता को लेकर सवाल उठ चुके हैं। हर टेंडर में महंगे काम किए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चंपत राय से पीएमओ ने मांगा था जवाब

आप प्रमुख ने टेंडरों में महंगे काम होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चंपत राय से प्रधानमंत्री कार्यालय ने इस मामले में जवाब मांगा था। लेकिन, उन्होंने जवाब देने से मना कर दिया था। इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे लोग कितने ताकतवर हैं।

मैं कसम खाता हूं, जब तक चोरों को...

केजरीवाल ने मांग की कि यदि किसी भी स्तर पर अनियमितता हुई है तो उसकी निष्पक्ष जांच हो। दोषियों के खिलाफ बिना किसी भेदभाव के सख्त कार्रवाई की जाए। देश की जनता पूरे मामले की सच्चाई जानना चाहती है। मैं कसम खाता हूं। जब तक चोरों को फांसी नहीं होगी हम रुकेंगे नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें