500 वर्षों के इंतजार के बाद अयोध्या के राम मंदिर में सोमवार 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम किया गया। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम जन्मभूमि मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अयोध्या के राम मंदिर की प्रतिकृति भेंट की।
विज्ञापन
इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को अयोध्या के राम मंदिर की प्रतिकृति भेंट की।
इससे पहले मंगल ध्वनि के बीच राम लला का प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुरू हुआ। वहीं, पूरे विधि विधान के साथ श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा पूरी हुई। बताया गया कि 84 सेकेंड के मुहूर्त में श्रीरामलला की स्थापना की गई। इस दौरान गर्भगृह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, सीएम मोदी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबने पटेल मौजूद रहें।
बता दें कि राम मंदिर के गर्भगृह में भगवान रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न हो गया है। जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले आरती की और फिर उसके बाद उन्हें दंडवत प्रणाम किया। पीएम मोदी ने साष्टांग प्रणाम के बाद परिक्रमा भी की। इसके बाद मंदिर का भ्रमण किया। राममंदिर के शिलान्यास की नींव रखने वाले कामेश्वर चौपाल से प्रधानमंत्री ने मंदिर के भीतर मुलाकात की। उनकी पीठ थपथपाई।