फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लगे बहुभाषी संकेतक

Thu, 11 Jan 2024 08:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
बहुभाषीय साइनेज पट्टिकाएं।-संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
अयोध्या। रामनगरी में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 11 भाषाओं में संकेतक लगाए जाने लगे हैं। हनुमानगढ़ी, कनक भवन, राम की पैड़ी, अयोध्या धाम जंक्शन, टेढ़ी बाजार, अयोध्या एयरपोर्ट पर संकेतक लग चुके हैं। अब अन्य स्थानों पर लगाए जा रहे हैं। अलग-अलग स्थानों पर अलग अलग भाषाओं के संकेतक हैं। इनमें हिंदी, उर्दू, असमिया, उडिय़ा, कन्नड़, कश्मीरी, कोंकणी, गुजराती, डोगरी, तमिल, तेलुगू, नेपाली, पंजाबी, बांग्ला, बोडो, मणिपुरी, मराठी, मलयालम, मैथिली, संथाली, संस्कृत और सिंधी भाषा शामिल है। 22 जनवरी के पहले इन्हें पूरा करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन


इन स्थानों पर लगाए जाएंगे संकेतक

संकेतक राम की पैड़ी, नागेश्वर नाथ, भजन संध्या स्थल नया घाट, क्वीन हो पार्क, लता मंगेशकर चौक, रामपथ, जन्मभूमि पथ, भक्तिपथ, धर्मपथ, चौधरी चरण सिंह घाट, रामकथा संग्रहालय, जानकी महल, दशरथ महल, रामकोट, तुलसी स्मारक भवन, छोटी देवकाली मंदिर, सरयू घाट, सूर्य कुंड, गुप्तारघाट, गुलाब बाड़ी, कंपनी गार्डन, साकेत सदन, मंदिर निकट गुप्तार घाट, चौधरी चरण सिंह पार्क, संत तुलसी घाट, तिवारी मंदिर, तुलसी उद्यान, गोरखपुर-लखनऊ बाईपास, बैकुंठ धाम, मिथिला धाम, अयोध्या आई हॉस्पिटल, हनुमानगढ़ी रोड, राजद्वार मंदिर तिराहा, कनक भवन रोड, दिगंबर जैन मंदिर, श्रीराम हॉस्पिटल, राम कचेहरी, रंगमहल, अमावा राम मंदिर, सीताकुंड, मणि पर्वत, अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर इसे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें