फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: खनन माफिया बेखौफ, पुलिस चौकी के पीछे कर रहे थे खनन

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिले में खनन माफिया बेखौफ हो गए हैं। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि रुदौली क्षेत्र में शुजागंज पुलिस चौकी के पीछे रात के अंधेरे में मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा था। खनन विभाग की टीम ने छापेमारी की तो खनन माफिया के गुर्गे फरार हो गए। इस दौरान यहां से आठ ट्रैक्टर-ट्राॅली सीज की गई।
विज्ञापन


इसी तरह पूराकलंदर थाना से चार किलोमीटर दूर मिट्टी खनन किया जा रहा था। खनन विभाग की टीम ने यहां पर भी छापेमारी कर तीन ट्रैक्टर-ट्राॅली को सीज किया है। पकड़े गए प्रत्येक ट्रैक्टर पर 25,000 रुपये जुर्माना लगाया जा रहा है। इस तरह 11 ट्रैक्टर-ट्राॅलियों के स्वामी से 2.75 लाख रुपये जुर्माना वसूला जाएगा।

इसी कड़ी में खनन विभाग ने पूराकलंदर थाना क्षेत्र के लालपुर गांव में मिट्टी खनन की सूचना मिलने पर छापेमारी की। यहां से एक जेसीबी, मिट्टी लदी दो ट्रैक्टर-ट्राॅली और मोरंग से लदा एक ट्रक पकड़ा गया। इन वाहनों के स्वामियों पर 3.10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। खनन अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि मौके पर पुलिस टीम को भी बुला लिया गया था। अभियान में खनन विभाग के निरीक्षक चंद्रशेखर पाठक भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें