अरुण राजभर बोले- योगी के एक्शन को विपक्ष नजीर के रूप में देखे
सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण राजभर ने कहा, यूपी सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करती है। जनभावनाओं के साथ कोई भी खिलवाड़ करने का प्रयास करेगा, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अयोध्या से जिस तरीके से बातें निकलकर के आईं। इसके बाद सीएम योगी ने कहा- हम SIT का गठन करेंगे और दूध का दूध, पानी का पानी करने का काम करेंगे। विपक्ष के लोग इसे नजीर के रूप में देखें।
अपील भी तुम, दलील भी तुम,
गवाह भी तुम, वकील भी तुम।
जिसे भी चाहो हराम कह दो,
जिसे भी चाहो हलाल कर दो।
140 करोड़ भारतीयों की आस्था का सवाल है। केवल छोटी मछलियों पर कार्रवाई करने से कुछ नहीं होगा।
यदि इस पूरे प्रकरण में संरक्षण, डकैती और लूट हुई है, तो इसके लिए जिम्मेदार सभी… pic.twitter.com/fHORdoblay
— Pawan Pandey (@pawanpandeysp) June 26, 2026
संजय राउत बोले- पूरी जांच और जवाबदेही तय करने का समय आ गया
शिवसेना नेता संजय राउत ने X पर पोस्ट किया। पूछा- अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए शिवसेना की तरफ से दान की गई 4 किलो चांदी की ईंट के गायब होने पर गंभीर सवाल उठ रहे है। उद्धव ठाकरे जी ने हजारों शिवसैनिकों और संतों की मौजूदगी में 1 करोड़ रुपये और यह पवित्र चांदी की ईंट दान की थी। फिर भी इतने साल बाद भी ट्रस्ट से कोई रसीद या जानकारी नहीं मिली। यह कहां गई? अब पूरी जांच और जवाबदेही तय करने का समय आ गया है।
“Serious questions over the missing 4 kg silver brick donated by Shiv Sena for the Ram Mandir construction in Ayodhya.
Uddhav Thackeray ji had generously contributed ₹1 crore + this sacred silver brick in the presence of thousands of Shiv Sainiks & saints. Yet, years later, no… pic.twitter.com/fy1HoTTg3n
— Sanjay Raut (@rautsanjay61) June 26, 2026