फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: तीन दिन बाद भी हिंसक जानवर की पहचान नहीं कर सका वन विभाग

Sun, 15 Sep 2024 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
बीकापुर। हैदरगंज थाना क्षेत्र के पाली पूरब गांव में गुरुवार रात जंगली जानवर दिखने से दहशत में हैं, लेकिन तीन दिन बाद भी वन विभाग जानवर की पहचान नहीं कर सका है। वन रेंजर प्रभारी प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि हिंसक जानवर की पहचान व तलाश के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। ग्रामीणों से सूचना एकत्र की जा रही है।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान रविंद्र यादव ने बताया कि गांव निवासी सुमन देवी बृहस्पतिवार की रात जैसे ही घर से बाहर निकली, सामने खड़ा भेड़ियानुमा हिंसक जानवर हमलावर हो गया। वह शोर मचाते हुए घर के अंदर भागीं। इसी दौरान जंगली जानवर ने मुंह से उनकी साड़ी पकड़ ली, लेकिन वह बाल-बाल बच गईं। चीखने की आवाज सुनकर दौड़े उनके पति संजय के बाएं हाथ पर पंजा मार कर जख्मी कर दिया। पीड़ित दंपती ने हिंसक जानवर की संख्या दो बताई है।
वनरक्षक बबलू प्रसाद ने बताया कि डीएफओ प्रणव जैन ने हिंसक जानवर की पहचान और तलाश के लिए वन कर्मियों की टीम गठित की है, लेकिन अभी कांबिंग नहीं शुरू हुई है। सिर्फ गांव और आसपास ग्रामीणों से जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें