फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: पंचकोसी परिक्रमा में आठ कंपनी पीएसी तैनात

Fri, 20 Nov 2026 01:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
सुरक्षा में लगी एटीएस।
विज्ञापन
अयोध्या। पंचकोसी परिक्रमा क्षेत्र को 15 जोन व 40 सेक्टर में बांटा गया है। जोन और सेक्टर की निगरानी के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को जिम्मा सौंपा गया है। संपूर्ण मेला क्षेत्र की सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन

पंचकोसी परिक्रमा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। इस लिहाज से अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी को जोन और सीओ व इंस्पेक्टरों को सेक्टर की निगरानी का जिम्मा सौंपा गया है। एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि संपूर्ण क्षेत्र में 10 एएसपी, लगभग 30 सीओ, 250 निरीक्षक और उपनिरीक्षक, 400 आरक्षी व मुख्य आरक्षी के अलावा आठ कंपनी पीएसी और चार कंपनी आरएएफ के जवान लगाए गए हैं। एटीएस के कमांडो भी प्रमुख स्थलों पर लगाए गए हैं। सीएमओ डॉ. देवेंद्र कुमार ने बताया कि उपचार केंद्रों पर जीवनरक्षक दवाएं और चिकित्सीय उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। तीन शिफ्टों में चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी तैनात किए गए हैं।
यहां बने हैं प्राथमिक उपचार केंद्र
पक्काघाट, बंधा तिराहा, साकेत पेट्रोल पंप, हनुमानगढ़ी मंदिर, राम मंदिर निकास द्वार और पीएफसी, हनुमान गुफा, मौनी बाबा, हलकारा का पुरवा, चूड़ामणि चौराहा, उदया चौराहा, चक्रतीर्थ, ब्रह्मकुंड गुरुद्वारा और झुनकी घाट पर प्राथमिक उपचार केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

यहां मिलेगी एंबुलेंस
वीणा चौराहा, हनुमान गुफा, हलकारा का पुरवा, चूड़ामणि चौराहा, उदया चौराहा, ब्रह्मकुंड गुरुद्वारा, झुनकीघाट, हनुमानगढ़ी, राम मंदिर निकास द्वार परिकोटा और कंट्रोल रूम में एक-एक एंबुलेंस तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें