UP Politics News: अयोध्या में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के सामने भाजपा नेताओं में धक्का-मुक्की हो गई। इसका वीडियो भी सामने आया है। आगे पढ़ें पूरा मामला...
यूपी के अयोध्या में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बृहस्पतिवार को पूर्व विधायक खब्बू तिवारी की माता के तेरहवीं संस्कार में शामिल हुए। इस दौरान मंच पर डिप्टी सीएम के सामने ही भाजपा नेता आपस में भिड़ गए।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष संजीव सिंह और वरिष्ठ नेता सच्चिदानंद पांडेय के बीच धक्का-मुक्की हुई। हालांकि, वहां पर मौजूद नेताओं ने उन्हें शांत कराया। किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। यह वायरल हो रहा है।
वीडियो सामने आने के बाद लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं छिड़ गई हैं। इस दौरान डिप्टी सीएम के साथ प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी, नगर विधायक वेदप्रकाश गुप्ता भी मौजूद रहे।