- ट्रस्ट की वेबसाइट
srjbtkshetra.org पर जाकर ऑनलाइन पास के लिए आवेदन किया जा सकता है।
- 10 साल तक के बच्चे के लिए ऑनलाइन पास की जरूरत नहीं है। वह पासधारक के साथ बिना पास के आरती में शामिल हो सकता है।
- आरती में शामिल होने के लिए पास के साथ एक परिचय पत्र भी अपने साथ रखना अनिवार्य होता है।
- यदि कोई भक्त किसी कारण से पास कैंसिल करता है तो उसके स्थान पर किसी दूसरे भक्त के लिए बुकिंग की जा सकेगी।
- पास का हस्तानांतरण मान्य नहीं होगा।
- बुकिंग होने के 24 घंटे के अंदर पास को कैंसिल भी कराया जा सकता है। इसके लिए ट्रस्ट की वेबसाइट पर ऑप्शन दिए गए हैं।
- आरती की तिथि के 24 घंटे पहले ट्रस्ट की ओर से श्रद्धालु के ईमेल आईडी पर रिमाइंडर भी भेजा जाएगा।
- मंगला आरती में शामिल होने के लिए सुबह 4:00 बजे व शयन आरती में शामिल होने के लिए रात 9:30 बजे तक हर हाल में परिसर में प्रवेश करना होगा।
- आरती में शामिल होने के लिए फूल माला व प्रसाद ले जाने की अनुमति नहीं होगी
- व्हीलचेयर की मदद लेने पर व्हील चेयर असिस्टेंट को न्यूनतम धनराशि का भुगतान करना होगा
- आरती का पास राम जन्मभूमि दर्शन पथ पर स्थित पास काउंटर से भक्त ले सकेंगे।