फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन त्रिनेत्र : अयोध्या में फायरिंग की वारदात का खुलासा, पिस्टल और कार के साथ आरोपी गिरफ्तार

Tue, 16 Sep 2025 06:15 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

अयोध्या में बिलारी मोड़ पर हुई फायरिंग का पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से पर्दाफाश कर दिया है। आरोपी अनिरुद्ध वर्मा को कार और लाइसेंसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
मामले में पुलिसकर्मियों ने की जांच। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीकापुर के बिलारी मोड़ पर हुई फायरिंग का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि बिलारी निवासी मुकेश विश्वकर्मा की तहरीर पर पुलिस ने जान से मारने की कोशिश समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। जांच के दौरान फायरिंग करने वाले आरोपी की पहचान अनिरुद्ध वर्मा के रूप में हुई, जो पड़ोसी जनपद सुल्तानपुर के मोतिगरपुर का रहने वाला है।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी की लाइसेंसी पिस्टल और कार भी कब्जे में ले ली है। अधिकारियों के मुताबिक मामले की गहन जांच जारी है और आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी छानबीन की जा रही है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र की शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

ये भी पढ़े- शिक्षकों के लिए TET अनिवार्य: SC के आदेश पर कोर्ट जाएगी योगी सरकार, CM बोले-योग्यता को नजरअंदाज करना उचित नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े- ऑनलाइन गेमिंग का जाल: नाबालिग ने पिता के बैंक खाते से उड़ाए 14 लाख, फिर उठाया घातक कदम; लाश देख कांप गए घरवाले

एसपी बलवंत चौधरी ने बताया कि सोमवार शाम बीकापुर क्षेत्र में एक युवक ने फायरिंग करते हुए दहशत फैला दी थी, जिसके बाद सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस ने वारदात का खुलासा किया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें