रामलला की नगरी में आज प्राण प्रतिष्ठा का ऐतिहासिक कार्यक्रम होना है। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम से पहले राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि सोमवार को प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम है। साथ ही उन्होंने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा के साथ राम राज्य की भी शुरुआत होगी।
आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा के साथ आज राम राज्य की शुरुआत होने जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि आज असमानता खत्म हो गई है। आचार्य ने कहा कि अयोध्या से जो बदलाव आया है वह बदलाव अब पूरे देश में देखने को मिलेगा। कहा कि इस बदलाव के साथ देश में हर कोई बहुत प्रेम से रहेगा और यह बहुत सुंदर होगा।