फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: बंदियों की तलाश में जुटी एटीएस अब तक खाली हाथ

Fri, 20 Feb 2026 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिला जेल से भागे दोनों बंदियों की तलाश में जुटी एटीएस (आतंकवाद विरोधी दस्ता) 22 दिनों बाद भी खाली हाथ है। अब तक दोनों बंदियों का कोई सुराग नहीं मिला है। इसके चलते ही अब इस मामले में अन्य सुरक्षा इकाइयों की टीम को भी शामिल किया गया।
विज्ञापन

अमेठी के मुसाफिरखाना निवासी गोलू अग्रहरि और सुल्तानपुर के करौंदी कला क्षेत्र के अमरेमऊ निवासी शेर अली 28 जनवरी की रात जेल की बाउंड्री फांदकर भागे थे। गोलू अग्रहरि की लोकेशन ढूंढने में एटीएस टीम को खासी मशक्कत करना पड़ रही है। वह बार-बार अपना ठिकाना बदल रहा है। वहीं, शेर अली के बारे में अभी तक कोई सटीक इनपुट पुलिस के हाथ नहीं लगी है। घटना के खुलासे में हो रहे विलंब के कारण अब एटीएस, एसटीएफ व अन्य सुरक्षा इकाइयों को भी बंदियों की तलाश में जुटाया गया है।
जिले की टीम सुल्तानपुर और अमेठी पुलिस के सहयोग से बंदियों के परिजन और रिश्तेदारों के साथ भी लगातार संपर्क में है, लेकिन दोनों ही बंदी अभी तक परिजनों के संपर्क में भी नहीं आए हैं। सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि इस मामले से जुड़े हर पहलू को ध्यान में रखकर छानबीन की जा रही है। उम्मीद है कि फरार बंदी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें