फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: सितंबर में मिलेगी एक और रेलवे ओवरब्रिज की सौगात

Fri, 16 Aug 2024 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिले को सितंबर में एक और रेलवे ओवरब्रिज की सौगात मिलने जा रही है। सूर्य कुंड के पास संपार संख्या-105 पर रेलवे ओवरब्रिज यानी आरओबी का निर्माण कार्य 31 अगस्त तक पूरा हो जाएगा। अब तक 95 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। इस रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण से हजारों लोगों को जाम की समस्या से निजात मिल जाएगी। अयोध्या होकर प्रयागराज, लखनऊ और अंबेडकर नगर तक आवागमन सुगम हो जाएगा।
विज्ञापन

इस ओवरब्रिज का निर्माण नवंबर 2021 में 115 करोड़ की लागत से शुरू हुआ था। कार्यदाई संस्था सेतु निगम की ओर से मिली जानकारी के अनुसार लोक निर्माण विभाग और भारतीय रेलवे की ओर से संयुक्त रूप से ओवरब्रिज निर्माण के लिए फंडिंग उपलब्ध कराई गई थी। ओवरब्रिज की कुल लंबाई 675 मीटर है। दो लेन के इस ओवरब्रिज में सबसे खास बात यह है कि इसकी उतार और चढ़ान दोनों अत्याधुनिक तरीके से दुर्घटना रहित बनाई गई है। इस उपरगामी सेतु के निर्माण कार्य में रेलवे भाग की लंबाई 173 मीटर है। सेतु के कैरज वे की चौड़ाई 7.50 मीटर है। इसके अलावा सेतु के दोनों ओर 3.75 मीटर चौड़ाई में सर्विस रोड का निर्माण भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें