फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: मतदान आज, 3084 वोटर चुनेंगे शिक्षक एमएलसी

Thu, 22 Oct 2026 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक एमएलसी का चुनाव शुक्रवार को होगा। इसके लिए जिले में 15 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। 3084 मतदाता 16 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट से पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। मतदान सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक होगा। मतदान के लिए जिले को छह जोन और 15 सेक्टरों में बांटा गया है। शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराने के लिए 15 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी से ध्रुव कुमार त्रिपाठी और समाजवादी पार्टी से डॉ़ संजयन त्रिपाठी के अलावा 14 निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में हैं। निर्वाचन को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने पुख्ता तैयारियां की हैं। पुलिस फोर्स के साथ पोलिंग पार्टियों को ईवीएम, मतपत्र और अन्य निर्वाचन सामग्री वितरित कर दी गई है। प्रत्येक पार्टी को निर्धारित मतदान केंद्र के लिए मार्ग और समय की जानकारी दे दी गई है। इससे पहले पुलिस लाइन में अधिकारियों व कर्मचारियों को एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने ब्रीफ कर आवश्यक निर्देश दिए। जिला विधायक निरीक्षक डॉक्टर पवन कुमार तिवारी ने बताया कि शिक्षक मतदाताओं को 23 अक्तूबर के लिए विशेष आकस्मिक अवकाश दिया गया है।
शिक्षक निर्वाचन के लिए पोलिंग बूथों पर पहुंचे मतदानकर्मी

तारुन के ब्लॉक सभागार में बने पोलिंग बूथ पर मतदान संबंधी प्रपत्रों की तैयारी के साथ मतदानकर्मी बृहस्पतिवार शाम पहुंचे। यहां पर एक बूथ में कुल 167 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिसमें 130 पुरुष और 37 महिला शिक्षक मतदाता हैं। मसौधा ब्लॉक पर बने बूथ में 172 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें 93 पुरुष और 79 महिला मतदाता हैं। मिल्कीपुर तहसील के तीनों विकास खंडों मिल्कीपुर में 238, हैरिंगटनगंज में 142 व अमानीगंज में 335 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। एसडीएम मिल्कीपुर पवन कुमार शर्मा ने बताया कि पोलिंग पार्टियों आ चुकी हैं। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। पूरा बाजार स्थित मतदान केंद्र पर 264 शिक्षक मतदाता शुक्रवार को मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वहीं सोहावल ब्लॉक के पोलिंग बूथ पर 345 मतदाता रजिस्टर्ड हैं। इसी तरह रुदौली में 209 तथा मवई ब्लॉक में बनाए गए बूथ पर 118 शिक्षक मतदाता मतदान करेंगे।
विज्ञापन

ये हैं मतदेय स्थल
क्षेत्र पंचायत कार्यालय भवन सोहावल, क्षेत्र पंचायत कार्यालय विकास खंड मसौधा, क्षेत्र पंचायत कार्यालय भवन मिल्कीपुर, क्षेत्र पंचायत कार्यालय भवन अमानीगंज, क्षेत्र पंचायत कार्यालय भवन हरिंग्टनगंज, क्षेत्र पंचायत कार्यालय भवन बीकापुर, क्षेत्र पंचायत कार्यालय भवन तारुन, नगर निगम कार्यालय भवन फैजाबाद, मनोहर लाल मोतीलाल इंटर कॉलेज रिकाबगंज, फैजाबाद, नगर निगम कार्यालय भवन अयोध्या, क्षेत्र पंचायत कार्यालय भवन पूराबाजार, क्षेत्र पंचायत कार्यालय भवन रुदौली और क्षेत्र पंचायत कार्यालय भवन मवई
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें