फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की संदिग्ध हालात में मौत, 18 दिन पहले हुई थी शादी

विज्ञापन
युवक की मौत के बाद घर के बाहर मौजूद भीड़। - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
सहायल (औरैया)। थाना क्षेत्र के बगियापुरवा गांव निवासी युवक की शादी के 18 दिन बाद शुक्रवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची डॉक्टरों की टीम ने परिजनों की थर्मल स्क्रीनिंग कर सैंपल लिए। परिजनों के इनकार करने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया। शव का गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

बगियापुरवा निवासी संदीप (28) पुत्र राजकुमार की शुक्रवार रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने दिबियापुर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। युवक की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन 50 शय्या युक्त जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि संदीप दो माह पहले कड़ी मेहसाना गुजरात से लौटा था। 18 दिन पहले कानपुर देहात से शादी हुई थी।
परिजनों के मुताबिक संदीप गुजरात में किसी प्राइवेट कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। लॉकडाउन में घर आया था। शुक्रवार रात तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। युवक की मौत पर पत्नी और परिजनों का हाल बेहाल रहा। डॉक्टरों की टीम ने परिजनों की थर्मल स्क्रीनिंग कर सैंपल लिए।
विज्ञापन

इस संबंध में फार्मासिस्ट संजय बाजपेई ने बताया कि मृतक के परिजनों के सैंपल लेने के बाद घर भेज दिया गया। रिपोर्ट आने पर उसी अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें