फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: घर के बाहर से निकली एचटी लाइन की चपेट में आकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ककोर। जिला मुख्यालय के निकट प्रतापपुर गांव में शिशुपाल (23) को रविवार दोपहर एचटी लाइन से करंट लग गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत बिजली सप्लाई बंद करवाई। शिशुपाल को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर में उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

गांव प्रतापपुर में अंदर से होकर 11000 की बिजली लाइन निकली हुई है। शिशुपाल अपने घर की छत पर खड़े होकर नीचे देख रहा थी। इसी दौरान बिजली के तारों की चपेट में आ गया। ग्राम प्रधान संत कुमार नायक ने बताया बिजली विभाग को इस लाइन को हटाने के लिए कई बार अवगत कराया, लेकिन बिजली विभाग ने आज तक कोई ध्यान नहीं दिया। इसका खामियाजा आज शिशुपाल को अपनी जान देकर भुगतना पड़ा।
ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इसके साथ ही गांव के बीच से निकली 11000 बिजली की एचटी लाइन को हटाने की मांग की है। ग्राम प्रधान संत कुमार नायक ने बताया कि बिजली विभाग अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। वहीं जेई विवेक खरे ने बताया कि पहले रिलायंस कंपनी द्वारा लाइन गांव में बिछाई गई थी, जो शिशुपाल के घर के पास से होकर गुजरी है। घटना संज्ञान में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें