फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: नदी पुल से छलांग लगाकर युवक ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। युवक ने शनिवार की देर रात यमुना नदी पुल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार सुबह उसका शव नदी के किनारे रेत पर पड़ा मिला। परिजन शव को अपने घर लाए और दोपहर बाद अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन



विधीचंद्र निवासी विपिन कुमार ने कोतवाली पुलिस को बताया कि शनिवार की देर शाम उनका पुत्र श्रेयश उर्फ कृष्णा सोनी (18) घर से निकला था। देर रात लगभग 10 बजे उसने फोन पर आत्महत्या करने की धमकी दी और फोन काट दिया। रात भर श्रेयश को खोजते रहे, लेकिन कुछ पता नहीं चला। रविवार सुबह आठ बजे उसका शव नदी किनारे पड़ा मिला। कोतवाली प्रभारी ललितेश त्रिपाठी ने परिजनों से पूछताछ की।कोतवाली प्रभारी ने बताया कि युवक के खुदकुशी करने का कारण पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें