अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के गांव लक्ष्मणपुर में रविवार की तड़के एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने युवक का शव फंदे पर देखा तो चीख-पुकार मच गई। इसके बाद घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई।
कानपुर देहात जनपद के थाना डेरापुर के गांव टूटूइया मुंगीसापुर निवासी मनीष कुमार (28) अजीतमल क्षेत्र के गांव लक्ष्मणपुर में अपने नाना के घर बचपन से रह रहा था। नाना के घर से ही उसकी शादी हुई थी। उसकी पत्नी के दिल में छेद होने के चलते वह दिल्ली के एम्स में इलाज कराने के लिए गई थी।
शनिवार रात उसने घर में कमरे में पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। ग्रामीणों के मुताबिक मनीष शराब का लती था। उसके एक पांच वर्ष का पुत्र है। क्राइम इंस्पेक्टर बलराम सिंह यादव ने बताया कि खुदकुशी के पीछे का कारण पता नहीं चल सक।