औरैया। यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्ट्डीज देहरादून की ओर से टॉपर छात्र का खिताब शहर के छात्र को मिला है। जिससे जिले का नाम रोशन हुआ। जिले का नाम रोशन करने वाले छात्र व उनके परिजनों को स्थानीय लोगों ने बधाई दी है।
शहर के मोहल्ला ब्रह्मनगर निवासी पूर्व माध्यमिक विद्यालय गंगदासपुर, कानपुर देहात में तैनात प्रधानाध्यापक संदीप शुक्ला के पुत्र आदर्श शुक्ला यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्ट्डीज देहरादून में बीटेक फाइनल वर्ष के छात्र हैं। उत्कृष्ट शैक्षिक व सह पाठ्यक्रम गतिविधियों के लिए यूनिवर्सिटी ने एक्सीलेंस अवार्ड से आदर्श को सम्मानित किया है।
आदर्श ने बताया कि फरवरी 2021 में एनआईटी कुरुक्षेत्र की ओर से उन्हें इंटरनेशनल कांफ्रेंस में सम्मानित हो चुके हैं। बताया कि गूगल का 30 डेज ऑफ गूगल क्लाउड चैलेंज सफलता पूर्वक पूरा किया था। जिसके लिए गूगल ने घर पर तमाम उपहार भेजकर सम्मानित किया। वर्तमान में आदर्श का चतुर्थ वर्ष खत्म होने के पहले ही तीन बड़ी कंपनियों से नौकरी के प्रस्ताव हैं। आदर्श ने बताया कि यह सब उनकी मां सुषमा शुक्ला और पूर्व प्रवक्ता दादी सरोज शुक्ला के आशीर्वाद का फल है।