फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। एरवाकटरा थाना क्षेत्र के नगरिया समायन गांव में पत्नी के शराब पीने से मना करने पर हुए विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

नगरिया समायन निवासी राजाराम के पांच बेटों में सुघर सिंह सबसे छोटा था। वह राजाराम के साथ ही रहता था। पिता-पुत्र दोनों मजदूरी करते थे। राजाराम ने बताया कि सुघर की पांच साल पहले शादी हुई थी। उसके तीन साल की बेटी है। सुघर सिंह (28) का पत्नी संगीता से आएदिन विवाद होता था। मंगलवार शाम भी उसका पत्नी से विवाद हुआ था।
विज्ञापन

इससे तंग आकर सुघर ने घर से कुछ दूर स्थित खेत में पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। ग्रामीणों ने शव लटका देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। एएसपी शिष्य पाल ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। संगीता ने बताया कि सुघर रोज शाम को शराब पीकर आता था। विरोध करने पर विवाद होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें