फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सड़क किनारे बेसुध मिला युवक, सीएचसी में दम तोड़ा

विज्ञापन
कन्हैया गुप्ता की फाइल फोटो। - फोटो : स्रोत:परिजन
विज्ञापन
सहायल। थाना क्षेत्र के औरैया-बेला रोड पर गांव बर्रू फफूंद समीप रविवार रात एक युवक बेसुध हालत में सड़क किनारे पड़ा मिला। पुलिस युवक को सीएचसी ले गई। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

युवक की पहचान करते हुए इसी बीच पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। रोते-बिलखते परिजन सीएचसी पहुंचे। जहां से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
दिबियापुर कस्बा के मोहल्ला संजय नगर निवासी कन्हैया गुप्ता (27) रविवार रात अपने एक दोस्त के साथ बाइक से निकला था। देर रात तक वह घर नहीं लौटा। चितिंत परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। इसी बीच देर रात कन्हैया सहायल थाना क्षेत्र के गांव बर्रू फफूंद समीप सड़क किनारे बेसुध अवस्था में पाया गया। स्थानीय पुलिस उसे लेकर सीएचसी पहुंची। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सहायल थाना के दरोगा शकील अहमद ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीएचसी पहुंचे परिजन बिलख पड़े। रोते हुए परिजन कह रहे थे कि आज कन्हैया का जन्मदिन था।
विज्ञापन

जन्मदिन की खुशियां मनाने से पहले ही मौत की खबर मिल गई। परिजनों ने बताया कि कन्हैया तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी शादी नहीं हुई थी। रात में वह अपने एक दोस्त के साथ घर से निकला था। तब से लापता था। दरोगा शकील अहमद ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें