फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों में दौड़ा हाईवोल्टेज करंट, युवक की मौत

विज्ञापन
मृतक विकास की फाइल फोटो - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिलाबा में शनिवार सुबह हाई वोल्टेज आने से कई घरों में इलेक्ट्रानिक उपकरण फुंक गए। इस दौरान मेन लाइन का स्विच बंद करने गए युवक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने हंगामा कर विभागीय अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग शुरू कर दी। मृतक के परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगा मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह बिलाबा गांव में हाई वोल्टेज आ गया। घर में लाइटें तेज जलती देखकर विकास शर्मा (32) पुत्र रमेश चंद्र मेन स्विच बंद करने चला गया। इसी बीच बोर्ड में करंट आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक की करंट से मौत होने की जानकारी मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण एकत्र हो गए और शोर मचाना शुरू कर दिया।
गांव के लोगों ने कहा कि पिछले कई दिन से हाईवोल्टेज आ रहा है। इसकी जानकारी शुक्रवार को बिजली विभाग को दी गई थी लेकिन सुनवाई नहीं की गई। हादसे की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस और ब्लाक प्रमुख रजनीश पांडेय मौके पर पहुंचे। ब्लाक प्रमुख और बीडीओ अश्वनी सोनकर ने लोगों को शांत कराया। थाना प्रभारी रामसहाय सिंह ने बताया कि मृतक की मां शीला रानी की तहरीर पर बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को गांव के लोगों से हाई वोल्टेज आने की जानकारी मिली थी। इस पर मौके पर लाइनमैन को भेजकर समस्या दूर कराई गई थी। शनिवार सुबह फिर से वोल्टेज बढ़ने की जानकारी हुई है। वोल्टेज कैसे बढ़ा इसका जांच की जा रही है। - राजवीर सिंह, जेई विद्युत उपकेंद्र अजीतमल
गांव के लोगों में दहशत
एकाएक हाईवोल्टेज आने और गांव के कई घरों में उपकरण फुंकने से जहां लोगों में आक्रोश था, वहीं युवक की करंट से मौत के बाद दहशत भी है। कई घरों में लोगों ने खतरे को देखते हुए बिजली लाइन तक काट दी। गांव के लोगों ने बताया कि शिकायतों के बाद भी अधिकारी समस्या की ओर ध्यान नहीं देते हैं। यहीं कारण रहा कि शनिवार को हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें