फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना नदी में जल स्तर ने पैमाने पर धीरे-धीरे पार किया 109 मीटर का आंकड़ा

विज्ञापन
Yamuna river level slowly crosses 109 m mark - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। यमुना नदी में तीसरे दिन भी जलस्तर ने बढ़त बनाना जारी रखा। शुक्रवार को जलस्तर ने पैमाने पर 109 मीटर का आंकड़ा पार कर लिया। खतरे के 113 मीटर के निशान से अब पानी लगभग साढ़े तीन मीटर दूर रह गया है। जल आयोग कर्मी लगातार नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को यमुना नदी में पानी ने पैमाने पर 109 मीटर का आंकड़ा पार करते हुए शाम छह बजे तक 109.55 मीटर पर अपनी आमद दर्ज करा दी है। केंद्रीय जल आयोग कर्मियों की मानें तो पानी में कल की अपेक्षा बढ़त की स्थिति में रफ्तार में थोड़ी कमी देखी जा रही है। हालांकि दिन भर चले पानी बढ़ने की स्थिति में तीन-चार सेमी प्रति घंटा पानी ने बढ़त बनाए रखी है। उन्होंने बताया कि जब तक चंबल में पानी बढ़ता रहेगा तब तक यमुना नदी में पानी का स्तर बढ़ना जारी रहेगा। बताया कि हालांकि यमुना नदी में बने पैमाने पर खतरे का निशान 113 मीटर पर है। इससे अभी पानी खतरे के निशान से लगभग साढ़े तीन मीटर दूर है। ऐसे में फिलहाल चिंता की कोई बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें