फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला बीडीसी लापता, पांच पर अपहरण का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
एरवाकटरा (औरैया)। थाना क्षेत्र के दोवामाफी निवासी महिला बीडीसी तीन दिन से लापता है। मामले में पति ने एक नामजद समेत पांच लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस महिला की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

गांव दोवामाफी निवासी रामाधार ने बताया कि सोमवार को पत्नी सोनी अछल्दा के गांव इटैली मायके गई थी। वह बीडीसी सदस्य है। जानकारी मिली कि पांच जुलाई को उसकी पत्नी को दबंग मिथलेश चार साथियों के साथ अपहरण कर ले गया था। इस दौरान उसने फोन से संपर्क करने का प्रयास किया। उसने बताया कि पत्नी पर कुछ दिन से ब्लाक प्रमुख चुनाव में वोट देने को लेकर कई लोग दबाव बना रहे थे। बीडीसी सदस्य के लापता होने की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई।
आननफानन थाना पुलिस ने पति की तहरीर पर मिथलेश समेत पांच के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने बताया कि बीडीसी सदस्य सोनी के इटैली में ही होने की जानकारी मिल रही है। सीओ बिधूना मुकेश प्रताप सिंह ने बताया कि वह हाईकोर्ट से लौटे हैं, जानकारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें