फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत मे बकरी जाने का विरोध करने पर वृद्ध के साथ मारपीट ,मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सहायल (औरैया)। थाना क्षेत्र अंतर्गत इकघरा अरियारी में बुधवार दोपहर खेत में बकरी जाने का विरोध करने पर युवक ने वृद्ध पर हमला कर घायल कर दिया। इसमें वृद्ध की मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगा पुलिस को सूचना दी। मृतक का पुत्र दिल्ली में नौकरी करता है। पुलिस ने उसके आने के बाद रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही है।
विज्ञापन

इकघरा अरियारी निवासी अरविंद कुमार ने बताया कि उसके चाचा रामकिशन (70) अपने खेत पर थे। इस बीच गांव के माखन लाल की बकरियां उनके खेत में चली गईं। फसल चरने का विरोध करने पर माखन लाल ने उनकी लाठी डंडों से बुरी तरह पिटाई कर दी। किसी तरह घर पहुंचे उसके चाचा घरवालों को जानकारी दे रहे थे, इस बीच उनकी मौत हो गई। मारपीट में किसान की मौत की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी सहायल थाने पर दी।
थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। आरोपी माखन लाल गांव से फरार हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक का बेटा अरुण दिल्ली में काम करता है। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह राठौर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें