औरैया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शनिवार को जीएस लॉ कालेज में मिशन शक्ति विषय पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं से अधिकारों के प्रति जागरूक रहने को कहा गया।
प्राधिकरण सचिव जज सीनियर डिवीजन सौम्या गिरि ने कहा कि महिलाएं सामाजिक बुराइयों व अपराधों का डटकर मुकाबला करें। सिविल जज सौम्या गिरी ने महिला पखवाड़े की जानकारी दी। बताया कि सात मार्च को वृहद लोक अदालत आयोजित कर पारिवारिक न्यायालय से संबंधित वादों को निपटाया जाएगा।
राष्ट्रीय लोक अदालत 10 अप्रैल को लगेगी। जिसमें सभी तरह के वाद निपटाए जाएंगे। इस अवसर पर तहसीलदार राजकुमार, लॉ कालेज की विभागाध्यक्ष विनीता पांडेय, आरबी सिंह, लालता प्रसाद, जुबली, किरन, विवेक, ब्रजेंद्र, कार्यालय प्रभारी दिलीप कुमार मौजूद रहे।