फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहू से तंग सास यमुना में कूदी

Sun, 19 Jun 2016 11:52 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
पुलिस व ग्रामीणों को अपना दुखड़ा बताती वृद्धा। - फोटो : amar ujala beuro
विज्ञापन
जालौन जिले के ग्राम जीपुरा निवासी एक वृद्धा ने बहू से परेशान होकर यमुना में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद गोताखोरों ने महिला को बचा लिया। सूचना पर पहुंचे देवकली चौकी इंचार्ज ने महिला से पूछताछ कर उसको परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


रविवार शाम चार बजे जालौन जिला के ग्राम जीपुरा पोस्ट मडोरी निवासी मन्नी देवी (65) पत्नी श्याम लाल ने आत्महत्या करने के लिए यमुना में छलांग लगा दी। अचानक महिला को डूबते देख वहां मौजूद गोताखोरों ने भी छलांग लगा दी। उन्होंने महिला को बचा लिया। सूचना पर देवकली चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र सिंह पहुंचे।

पूछताछ में मन्नी देवी ने बताया कि उसकी पुत्रवधू उसकी इज्जत नहीं करती। बात-बात में उसे प्रताड़ित करती हैं। इससे दुखी होकर उसने यमुना में छलांग लगाई थी। वृद्धा के पास मिले बैग में बैंक की पास बुक, अन्य जरूरी कागज और नगद एक हजार रुपये भी मिले। चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि वृद्धा के परिजनों को बुलाकर उसे सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें