फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइसेंस कहीं ,अल्ट्रासाउंड सौ शैय्या अस्पताल में

Sun, 19 Jun 2016 11:49 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
सुबह 9 बजे के बाद अस्पताल आते हैं डॉक्टर
विज्ञापन
चिचौली गांव के पास नवनिर्मित सौ शैय्या अस्पताल में शासन के तय मानकों की अनदेखी हो रही है।  यहां नियमों को ताक पर रखकर बिना लाइसेंस के अल्ट्रासाउंड किए जा रहे हैं। इसका जवाब देने से जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अफ सरबच रहे हैं।
विज्ञापन


शहर में चल रहे जिला संयुक्त अस्पताल में ताला डालकर दिसंबर 2015 में चिचौली गांव के सौ शैय्या अस्पताल को संचालित कराया गया था। शासकीय दबाव के चलते सौ शैय्या अस्पताल को शुरू कराने के लिए तत्कालीन शहर में संचालित जिला संयुक्त चिकित्सालय के चिकित्सकों और पैरामेडिकल कर्मचारियों को सौ शैय्या अस्पताल से सबंद्ध कर दिया गया। यहां से फर्नीचर व मेडिकल उपकरणों के साथ ही नियमों की अनदेखी कर जिला प्रशासन के मौखिक आदेश पर अल्ट्रासाउंड मशीन को भी वहां पहुंचा दिया गया। तब से बिना लाइसेंस के सौ शैय्या अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन का संचालन किया जा रहा है।

जिला अस्पताल के नाम है लाइसेंस
 शहर के जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन संचालन के लिए सभी प्रक्रियाओं के पूरा होने पर डीएम ने  लाइसेंस जारी किया था। जिला अस्पताल प्रशासन को इस लाइसेंस को प्राप्त करने में ढेरों कागजी प्रक्रियाएं पूरी करनी पड़ी थीं।  
विज्ञापन


गैरकानूनी है स्थान परिवर्तन
 कानूनी जानकारों का कहना है कि अल्ट्रासाउंड मशीन का लाइसेंस प्राप्त करने में तमाम नियम व शर्तों के साथ यह प्रावधान भी है कि जिस स्थान पर अल्ट्रासाउंड के लिए लाइसेंस जारी किया गया, उसी स्थान पर संचालन अनिवार्य है। लाइसेंस निर्गतीकरण के मानकों में अल्ट्रासाउंड मशीन के स्थानांतरण का कोई प्रावधान नहीं है। इसके बावजूद शहर के जिला अस्पताल के लाइसेंस पर सौ शैय्या अस्पताल में अल्ट्रासाउंड हो रहे हैं।

सौ शैय्या अस्पताल को जिला अस्पताल मानते हुए अल्ट्रासाउंड मशीन का संचालन किया जा रहा है। मशीन संचालन के लिए जरूरी सभी मानक पूरे हैं।
                डा. एसबी मिश्रा,सीएमओ

जिला अस्पताल की अल्ट्रासाउंड मशीन सौ शैय्या अस्पताल में संचालित कराने के लिए औपचारिकताएं पूरी की गई हैं। यहां मौजूद दो मशीनों में एक अल्ट्रासाउंड मशीन को जिला अस्पताल को जल्द सौंप दिया जाएगा।
                                       नवीन कुमार मिश्रा
                            सीएमएस,सौ शैय्या अस्पताल

अल्ट्रासाउंड का लाइसेंस निर्गतीकरण की अधिकृत कमेटी की अध्यक्ष होने के नाते अल्ट्रासाउंड मशीन संचालित कराने के लिए मौजूद नियमावली के अनुच्छेदों में संशोधन के बाद जिला अस्पताल की अल्ट्रासाउंड मशीन सौ शैय्या अस्पताल में संचालित कराई जा रही है।
विज्ञापन

                माला श्रीवास्तव
                      डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें