अयाना। थाना क्षेत्र के एक कस्बे में शनिवार रात तीन युवकों ने घर में घुसकर तमंचे के बल पर महिला संग दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। थाना पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज आरोपियों की तलाश शुरू की है।
अयाना थाना क्षेत्र के एक कस्बे में रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात वह अपने घर पर सो रही थी। रात करीब एक बजे उसके दरवाजे की किसी ने कुंडी खटखटाई। जब उसने दरवाजा खोला तो पड़ोसी राजू, हिमांशु व कान्हा घर में घुस आए। आरोप है कि तीनों ने तमंचा लगाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
चीखने-चिल्लाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग खड़े हुए। घटना के बाद उसने 112 पर कॉल की पर कॉल नहीं लगी। बाद में 1076 पर फोन करने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष जितेंद्र यादव ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर महिला को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।