फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू मारने के बाद रस्सी से गला कसकर महिला की हत्या

विज्ञापन
- घटना के बाद गमगीन बैठे मृतका के मायके पक्ष से आए लोग। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के धनवाली गांव में चाकू मारने के बाद महिला की रस्सी से गला कसकर हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह निर्माणाधीन मकान से घर पहुंचे पति ने कमरे में खून से लथपथ शव पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। बिधूना पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। मायके पक्ष ने पति पर हत्या करने का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

धनवाली गांव निवासी भूरे लाल सिंह मजदूर है। भूरेलाल ने बताया कि वह चार साल से चाचा जगदीश के घर में परिवार समेत रह रहा था। कुछ माह पहले बंटवारे में चाचा के घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर बंटवारे में मिली जमीन पर मकान का निर्माण करा रहा है। बुधवार को वह बेटी अंजली के साथ निर्माणाधीन मकान में सोने गया था। घर में पत्नी सुनीता (35) अकेली थी।
गुरुवार सुबह वह निर्माणाधीन मकान से घर में पहुंचा तो दरवाजा पहले से खुला था। अंदर जाकर देखा तो कमरे में पत्नी का शव खून से लथपथ पड़ा था। यह देख उसने पुलिस को तुरंत सूचना दी। सूचना पर सीओ बिधूना महेेंद्र प्रताप सिंह व कोतवाल सुजीत वर्मा मौके पर पहुंचे। कमरे समेत पूरे घर की जांच पड़ताल की। कमरे में खून से सने पैरों के निशान देख फोरेंसिक टीम को बुलाया।
विज्ञापन

फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने पति समेत आसपास मौजूद ग्रामीणों से पूछताछ की। इसी बीच वाकरपुर करमपुर, औरैया से मायके पक्ष के लोग गांव आ गए और उन्होंने भूरे लाल पर हत्या करने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई। महिला के पिता गया प्रसाद का आरोप है कि भूरे शराब का लती है। दंपती की एक बेटी है। इसके बाद कोई संतान न होने पर दामाद बेटी को पीटता था।
19 अप्रैल को भी शराब पीकर उसने अपनी पत्नी को पीटा था। आरोप है कि चाकू से गला रेतने या रस्सी से गला कसकर उसकी दामाद ने हत्या की। एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि कमरे में खून से लथपथ महिला का शव पड़ा मिला। मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर पति भूरेलाल के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। साथ ही पुलिस को हत्या में प्रयुक्त कुछ सामान भी हाथ लगे है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के आधार पर आरोपी पर कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस का शक भी पति पर
निर्माणाधीन मकान में मिले खून से सने पैरों के निशान व सना जूता मिलने से पुलिस का शव भूरे लाल पर गहरा गया है। वहीं घटनास्थल से रस्सी, टूटी चूड़ियां व खून से सना चाकू बरामद हुआ है। ग्रामीणों के मुताबिक बुधवार शाम जब भूरे गेहूं काटकर घर लौटा तो दूसरे कपड़े थे। सुबह जब घर आया तो कपड़े बदले थे। इससे पुलिस का शक भूरेलाल पर गहरा रहा है।
चाचा का बेटा समेत तीन लोग थे छत पर
ग्रामीणों के मुताबिक, स्व. जगदीश का बेटा प्राइवेट नौकरी करता है। इन दिनों वह गेहूं की कटाई होने की वजह से घर आया है। बुधवार रात वह छत पर दो लोगों के साथ सो रहा था। गुरुवार तड़के उठकर वह फिर से कटाई करने चला गया था। अब हैरत की बात ये है कि इन तीनों को महिला की चीख पुकार या किसी प्रकार की कोई आवाज सुनाई नहीं दी। जबकि घटनास्थल इसी मकान में है।

घर के आंगन में खून के निशान देखते सीओ महेंद्र सिंह। संवाद- फोटो : AURAIYA

आशंका पर पति के हाथों की जांच करती फारेंसिक टीम- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें