घटनास्थल पर जांच में जुटी पुलिस। संवाद
- फोटो : AURAIYA
मुरादगंज/अयाना। थाना क्षेत्र के तुर्कीपुर में गुरुवार सुबह प्रेमी के घर पर कमरे में प्रेमिका का शव फंदे पर लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तहसीलदार अजीतमल की मौजूदगी में शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
तुर्कीपुर में गुरुवार सुबह सत्यपाल पुत्र आशाराम के घर पर एक कमरे में विनीता पत्नी करन सिंह निवासी बजरिया, थाना इकदिल का शव पंखे के सहारे साड़ी से लटकता मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची अयाना पुलिस ने तहसीलदार अभिनव वर्मा की मौजूदगी में कमरे का ताला तोड़कर शव पंखे से उतारकर कब्जे में लिया। पुलिस हिरासत में सत्यपाल ने बताया कि उसकी पड़ोसिन गीता है।
उसकी शादीशुदा छोटी बहन विनीता अक्सर अहमदाबाद से उसके घर पर आती थी, क्योंकि वह भी अहमदाबाद में रेहड़ी लगाता था, इसलिए बातचीत के दौरान दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया। रविवार को वह जब गांव आ रहा था तो विनीता, छोटे भाई भोला के साथ अहमदाबाद से तुर्कीपुर साथ आए थे।
विनीता के घर आने की सूचना पर बुधवार को पत्नी नेहा अपने मायके गोहना, औरैया से आ गई थी। इसके बाद नेहा और विनीता में विवाद हो गया था। जिसकी शिकायत नेहा ने अयाना पुलिस से भी की थी। थानाध्यक्ष जितेंद्र यादव ने बताया कि तुर्कीपुर में प्रेमी के घर में प्रेमिका का शव फंदे पर लटकता मिला है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।