कुदरकोट। दिल्ली से तीन बच्चों के साथ कुदरकोट लौट रही एक महिला ने स्लीपर बस स्टाफ के युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शनिवार रात दिल्ली-बिधूना मार्ग की बस में यात्रा के दौरान आरोपी युवक ने महिला से अभद्रता की और छेड़छाड़ की।
ऑनलाइन भुगतान के समय मोबाइल नंबर हासिल करने के बाद आरोपी लगातार फोन और मैसेज कर रहा था। महिला के विरोध करने और शोर मचाने पर अन्य यात्री जाग गए, जिससे घबराकर आरोपी भरथना के पास बस से उतर गया। रविवार सुबह बस के कुदरकोट पहुंचने पर परिजन ने बस को रोककर पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी निरीक्षक अमर बहादुर सिंह ने बताया कि घटना इटावा की है। महिला को संबंधित थाने भेजा गया है। जिससे जांच कर कार्रवाई की जा सके।