फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: जमीन के विवाद में घायल महिला का 24 घंटे बाद अंतिम संस्कार

Tue, 14 Jul 2026 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-34- पीड़ित परिवार से मुलाकात करते विधायक। स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
फफूंद। गांव भैंसोल में जमीन के विवाद में हुए हमले में घायल महिला रोशनी की मौत होने पर परिजन ने 24 घंटे बाद अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

दिबियापुर विधायक के हस्तक्षेप पर माने परिजन ने आरोप लगाया कि पुलिस ने शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं की। इससे आरोपियों ने महिला पर हमला कर दिया और उसकी जान चली गई।
महिला की सास मीना कुमारी के अनुसार, उन्होंने अपने मायके से मिली ढाई बीघा जमीन वर्ष 2024 में रोशनी के नाम कर दी थी, इसे लेकर गांव के ही आरोपी रंजिश मान रहे थे। आरोप है कि 22 जून की रात शिव बृजेंद्र उर्फ छोटू, राजकुमार उर्फ रज्जू और रजनी सहित अन्य लोग घर में घुस आए और रोशनी व बच्चों पर लोहे की सरिया से जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हमले मेंं घायल रोशनी की सोमवार सुबह सैफई में मौत हो गई थी। परिजन का आरोप है कि आरोपी पहले भी कई बार हमला कर चुके थे लेकिन पुलिस ने कोई सख्त कदम नहीं उठाया। 11 जुलाई को मुख्य आरोपी के खिलाफ पुलिस ने शांतिभंग की कार्रवाई कर सिर्फ औपचारिकता निभाई।
उधर, सोमवार रात को जब रोशनी का शव गांव पहुंचा तो ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। मौके पर पहुंचे हल्का इंचार्ज दरोगा रमेश चंद्र का ग्रामीणों ने विरोध किया और उन्हें वहां से जाना पड़ गया। मामले में मंगलवार सुबह सपा विधायक प्रदीप यादव गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने मौके पर ही पुलिस के उच्चाधिकारियों से फोन पर बात कर दोषी दरोगा के खिलाफ जांच और आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन

विधायक ने पीड़ित परिवार को 6.5 हजार रुपये की आर्थिक सहायता की। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें