फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला अस्पताल में लटका मिला ताला

Sat, 19 Dec 2015 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के महिला अस्पताल में शनिवार को डिप्टी कमिश्नर मनरेगा ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनको महिला अस्पताल में ताला लटका मिला। वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राइवेट वाहन खड़े मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने कार्रवाई के लिए शासन को लिखा है।
विज्ञापन


शनिवार सुबह डिप्टी कमिश्नर मनरेगा अनिल कुमार सिंह ने चौबे के तालाब पर स्थित सरकारी महिला चिकित्सालय व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में ताला लटकता मिला और एक एंबुलेंस परिसर में खड़ी मिली। डिप्टी कमिश्नर ने एंबुलेस चालक से पूछताछ की।

 इस दौरान आधे घंटे तक मौके पर कोई नहीं पहंचा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे डिप्टी कमिश्नर को परिसर के अंदर प्राइवेट गाड़ियों का जमावड़ा लगा मिला। उन्होंने सफाई कर्मी बाबूलाल से परिसर में खड़े प्राइवेट वाहनों के बारे में पूछताछ की। स्वास्थ्य सेवाओं में घोर लापरवाही देख उन्होंने शासन को पत्र भेजे जाने की बात कही। इस दौरान कुछ व्यापारी नेताओं ने पोलियों कार्य में लगे पर्यवेक्षक रामपाल सिंह की शिकायत की।
विज्ञापन


व्यापारियों ने सत्यापन के नाम पर पैसे लेने के आरोप भी लगाए। इस संबंध में डिप्टी कमिश्नर मनरेगा अनिल कुमार ने बताया कि अनुपस्थित मिले स्वास्थ्य कर्मचारियों के खिलाफ  कार्रवाई की जायेगी। चिकित्सीय सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें