कस्बा स्थित ज्ञान स्थली एकेडमी में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी और बाल मेला का आयोजन किया गया। बाल मेला में बच्चों ने विज्ञान पर आधारित माडलों का प्रदर्शन किया। पर्यावरण संरक्षण, सोलर लाइट, स्वचालित पंप, एयर डायनोमिक सिस्टम, गोबर गैस आदि कई प्रकार के माडल बनाए। इस मौके पर संस्था के वाइस चेयरमैन विनीत यादव ने कहा कि बच्चों के माडल देखकर लगता है कि उनमें अपार प्रतिभा छिपी है। हमें उसे निखारने की जरूरत है। बालमेला में बच्चों ने महापुरुषों के जीवन के जुड़ी चित्रों की प्रदर्शनी भी लगाई। इस मौके पर प्रधानाचार्य दिवाकर मिश्रा, ओजस्वनी यादव, आंचल यादव, प्रीति, निशा पाल, पूजा यादव, उत्कर्ष, दीपक, मंसूरी अदि उपस्थित रहे।