फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: वाहन की टक्कर से महिला मौत

Wed, 22 Oct 2025 10:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल। कानपुर निवासी बेटी के पास से गांव लौट रही मां को वाहन ने हाईवे पर टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के बाद परिजन में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया। शव गांव पहुंचते ही परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव बिलावा निवासी शकुंतला देवी (52) के दो राहुल व गौरव दिल्ली में अपनी बहन के पास रहते हैं। बड़ा बेटा राहुल उर्फ बाउआ का परिवार गांव में रहता है। मंगलवार को शकुंतला अपनी बड़ी बेटी रत्ना जो कानपुर में रहती है के पास से अपने गांव बिलावा जा रही थी। कानपुर-इटावा हाइवे पर बिलावा पुलिया पर उतर गई तभी किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे उनकी मौके पर मौत हो गई।
मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाल ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि वाहन की टक्कर से एक महिला को मौत हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें